चयन को ट्रायल मैच का आयोजन
Updated at : 29 Dec 2014 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : स्थानीय नवाब उच्च विद्यालय परिसर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतरजिला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बीच ट्रायल मैच का आयोजन किया गया. ट्रायल मैच में जिले के सभी प्रखंडों से आये महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस दौरान नगर स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, […]
विज्ञापन
शिवहर : स्थानीय नवाब उच्च विद्यालय परिसर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतरजिला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बीच ट्रायल मैच का आयोजन किया गया. ट्रायल मैच में जिले के सभी प्रखंडों से आये महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया.
इस दौरान नगर स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, तरियानी फतहपुर उच्च विद्यालय व आदर्श कोचिंग सेंटर के कुल 30 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया. बताया गया कि 15 चयनित खिलाड़ियों को संघ द्वारा सीतामढ़ी में आयोजित मैच में भेजा जायेगा. बता दें कि आगामी चार जनवरी को डुमरा स्टेडियम मैदान में महिला क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन होना है. मौके पर पंकज कुमार, कुमार गौरव, नितेश्वर मिश्र, संघ के कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार व प्रभाकर समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




