शिवहर में मदरसा सचिव की गोली मार कर हत्या

Updated at : 27 Dec 2014 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
शिवहर में मदरसा सचिव की गोली मार कर हत्या

डुमरी कटसरी (शिवहर) : श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के वीरा छपरा गांव में शुक्रवार को मदरसा को लेकर उत्पन्न विवाद में सचिव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जहीर(50 वर्ष) चापाकल का मिस्त्री भी था. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव […]

विज्ञापन

डुमरी कटसरी (शिवहर) : श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के वीरा छपरा गांव में शुक्रवार को मदरसा को लेकर उत्पन्न विवाद में सचिव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जहीर(50 वर्ष) चापाकल का मिस्त्री भी था. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया.

एसपी शिव कुमार झा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मदरसा के सचिव पद पर चुनाव को लेकर उत्पन्न विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस अनुसंधान कर रही है.

जानकारी के अनुसार, मो जहीर अपने घर शेख टोली से वीरा छपरा गांव में डीलर के यहां केरोसिन लेने गया था. लौटने के क्रम में पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मार कर छलनी कर दिया.

बुरी तरह जख्मी मो जहीर को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के पुत्र मो परवेज के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें नईम सरपंच समेत 11 लोगों को आरोपित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन