अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

Updated at : 16 Jul 2013 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

शिवहरः बिहार राज्य बज्जिका विकास परिषद के अध्यक्ष कपलेश्वर प्रसाद की निधन पर जिला मुख्यालय स्थिति कार्यालय कक्ष में एक शोकसभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय सचिव शलीग्राम सिंह ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि स्व सिंह भारत सरकार के मास मीडिया के ऊंचे पद पर कार्यरत रहते हुए अपने […]

विज्ञापन

शिवहरः बिहार राज्य बज्जिका विकास परिषद के अध्यक्ष कपलेश्वर प्रसाद की निधन पर जिला मुख्यालय स्थिति कार्यालय कक्ष में एक शोकसभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय सचिव शलीग्राम सिंह ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि स्व सिंह भारत सरकार के मास मीडिया के ऊंचे पद पर कार्यरत रहते हुए अपने दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निर्वाह किया.

करीब एक दशक से बिहार राज्य बज्जिका विकास परिषद के अध्यक्ष पद को सुशोभित करते बज्जिका के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे. इस दौरान उपस्थित कवियों ने दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना किये. वहीं उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर रामचंद्र विद्रोही, इंदल राय, जवाहर प्रसाद, मोहन सिंह फतहपुरी व बैद्यनाथ शाहपुरी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन