पति पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी

Updated at : 16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
पति पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी

शिवहरः तरियानी थाना क्षेत्र के काशी पचरा गांव की वीणा देवी ने हत्या की कोशिश की बाबत पति संतोष सिंह के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पति पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी की पुष्टि थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने की है. बताया गया है कि श्री सिंह ने […]

विज्ञापन

शिवहरः तरियानी थाना क्षेत्र के काशी पचरा गांव की वीणा देवी ने हत्या की कोशिश की बाबत पति संतोष सिंह के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पति पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी की पुष्टि थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने की है. बताया गया है कि श्री सिंह ने पुत्री के शादी के पूर्व भी पत्नी वीणा के साथ मारपीट की थी.

यह मामला तरियानी थाना तक पहुंचा था. हालांकि, थानाध्यक्ष व स्थानीय लोगों ने मिल बैठ कर मामले को सुलझा लिया था. पुत्री की शादी के करीब डेढ़ माह बाद एक बार फिर संतोष द्वारा पत्नी वीणा के साथ मारपीट की गयी. बार-बार मारपीट किये जाने से वीणा अंदर से टूट गयी. बचाव का कोई चारा न देख वह अपनी पुत्री के ससुराल नगर थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव आ गयी.

वहीं, वह एक सप्ताह से रह रही है. बताया गया है कि पत्नी की इतनी पिटाई के बावजूद संतोष का मन नहीं भरा. वह फतहपुर भी पत्नी की हत्या करने व मारपीट करने पहुंच गया. हालांकि उसकी कोशिश नाकामयाब रही. इधर, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर संतोष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन