गृहरक्षकों ने डीएम से की वेतन व भत्ता भुगतान की मांग

Updated at : 16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
गृहरक्षकों ने डीएम से की वेतन व भत्ता भुगतान की मांग

शिवहरः गृहरक्षा वाहिनी बल के जवानों ने डीएम अनिल कुमार को एक आवेदन देकर भत्ता भुगतान व आर्थिक स्थिति को देखते हुए वेतन की मांग की है. आवेदन में जवानों ने डीएम से बताया है कि आवंटन प्राप्त होने के बावजूद भी अप्रैल माह का भत्ता भुगतान नहीं किया गया है. पुरनहिया प्रखंड में जिला […]

विज्ञापन

शिवहरः गृहरक्षा वाहिनी बल के जवानों ने डीएम अनिल कुमार को एक आवेदन देकर भत्ता भुगतान व आर्थिक स्थिति को देखते हुए वेतन की मांग की है. आवेदन में जवानों ने डीएम से बताया है कि आवंटन प्राप्त होने के बावजूद भी अप्रैल माह का भत्ता भुगतान नहीं किया गया है. पुरनहिया प्रखंड में जिला परिषद के उपचुनाव में प्रतिनियुक्त जवानों का पूर्णत: भुगतान नहीं हो सका है.

दूरभाष केंद्रों में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवानों को 2010 से अभी तक वेतन भुगतान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को रहन-सहन के साथ- साथ घोर पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. बच्चों की पढ़ाई के साथ ही अन्य समस्याएं सता रही हैं.

होमगार्ड कार्यालय में घूसखोरी के चलते भी उन लोगों को प्रताड़ित होना पड़ता है. आवेदन देनेवालों में नंदकिशोर प्रसाद, रामसेवक राम, हरेंद्र पांडेय, लालबाबू सिंह, अरुण कु. द्विवेदी, बच्चा सिंह शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन