भाजपा नेता समेत दो को गोली मारी, भरती

Updated at : 23 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता समेत दो को गोली मारी, भरती

शिवहर : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवहर-लालगढ़ मुख्य पथ में फतमा चक अनुसूचित जाति टोला के समीप सशस्त्र अपराधियों ने तीन को गोली मार कर जख्मी कर दिया. जख्मी में भाजपा के रोहुआ पंचायत अध्यक्ष व श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी सज्जन साह भी शामिल हैं. दूसरे जख्मी कररिया के महेश साह […]

विज्ञापन

शिवहर : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवहर-लालगढ़ मुख्य पथ में फतमा चक अनुसूचित जाति टोला के समीप सशस्त्र अपराधियों ने तीन को गोली मार कर जख्मी कर दिया. जख्मी में भाजपा के रोहुआ पंचायत अध्यक्ष व श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी सज्जन साह भी शामिल हैं. दूसरे जख्मी कररिया के महेश साह हैं.

वहीं धक्का-मुक्की में पंचायत अध्यक्ष की 60 वर्षीया मां गिर कर चोटिल हो गयी. सभी की चिकित्सा सदर अस्पताल में की जा रही है. घटना रविवार की शाम करीब पांच बजे की है. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने घटना स्थल का जायजा लिया और अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी. दोनों जख्मी ने बताया कि चार बाइक पर 12 अपराधी थे. उन पर फायरिंग करने लगा. भाजपा अध्यक्ष देकुली से अपने घर लौट रहे थे. — कहते हैं एसपी एसपी शिव कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश का लगता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन