सभास्थल तक आने को बनाये गये चार जोन

Updated at : 30 Apr 2014 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
सभास्थल तक आने को बनाये गये चार जोन

शिवहरः भाजपा के चुनाव प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की शिवहर में पहली बार चुनावी सभा होने जा रही है. मोदी के आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है. पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन […]

विज्ञापन

शिवहरः भाजपा के चुनाव प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की शिवहर में पहली बार चुनावी सभा होने जा रही है. मोदी के आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है. पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से श्री मोदी को पुख्ता सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया गया है.

श्री मोदी का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए सभा स्थल के समीप हैलीपैड की व्यवस्था होनी चाहिए थी. यह व्यवस्था नवाब हाइस्कूल के परिसर में की गयी है. सभा स्थल तक आने के लिए चार जोन बनाये गये हैं. यानी मोतिहारी, मधुबन, डुमरी व नयागांव की ओर से आने वाले लोग शिवहर बीआरसी व ट्रेनिंग कॉलेज के पास वाहन रोक कर पैदल सभा स्थल आयेंगे.

वहीं देवापुर व बेलवा की ओर से आने वाले लोग एचपी गैस एजेंसी के पास तो सीतामढ़ी से आने वाले लोग 100 बेड वाले स्पताल के समीप एवं मुजफ्फरपुर से आने वाले लोग नवाब हाइ स्कूल से पूर्व मैदान में वाहन खड़ा कर सभा स्थल आयेंगे. बताया कि श्री मोदी का कार्यक्रम 11 बजे से है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेद्र मिश्र समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन