आज शिवहर आयेंगे मोदी

Updated at : 30 Apr 2014 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
आज शिवहर आयेंगे मोदी

शिवहरः भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंगलवार को तिरहुत प्रक्षेत्र के आइजी पंकज दराद व डीआइजी अमृत राज ने डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह, एसपी सुनील कुमार व […]

विज्ञापन
शिवहरः भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंगलवार को तिरहुत प्रक्षेत्र के आइजी पंकज दराद व डीआइजी अमृत राज ने डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह, एसपी सुनील कुमार व खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर गहन विचार-विमर्श किया गया.
सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम पर बल दिया गया. सभा स्थल से हैलीपैड तक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. श्री मोदी के कार्यक्रम को ले गुजरात के पुलिस पदाधिकारी यहां आये हैं. असामजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है. बैठक में एसडीओ लालबाबू सिंह भी मौजूद थे.
गुजरात पुलिस ने की जांच
समाहरणालय के पीछे सभा स्थल निर्धारित है. गुजरात से आये पुलिस पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं के साथ सभा स्थल का जायजा लिया और जांच-पड़ताल की. आइजी श्री दराद ने भी सभा स्थल का जायजा लिया. सभा स्थल क्षेत्र की तीन स्तरों पर घेराबंदी की गयी है. सभा स्थल के बगल में पार्टी के वरीय नेताओं के बैठने का प्रबंध किया गया है. मीडिया कर्मियों के बैठने के लिए व्यवस्था है. लोकसभा के भाजपा प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि श्री मोदी की सुरक्षा को ले जिला प्रशासन व गुजरात प्रशासन को सहयोग करने के लिए पार्टी के युवा विंग को भी सभा स्थल के चारों ओर प्रतिनियुक्त किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन