ट्रैक्टर की ठोकर से बच्चे की मौत पर पीएचसी में हंगामा
Updated at : 04 Oct 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

पुरनहिया : पुरनहिया बाज़ार से उत्तर पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर ट्रेक्टर की ठोकर से पुरिनहया गांव के ही भजन महतो के आठ वर्षीय पुत्र सुशील कुमार की मौत इलाज के लिए पीएचसी केंद्र पर ले जाते समय रास्ते में हो गई .ट्रैक्टर चालक पप्पू सिंह सीतामढ़ी जिला के सहियारा थाना के सिंगरिहया निवासी महेश सिंह […]
विज्ञापन
पुरनहिया : पुरनहिया बाज़ार से उत्तर पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर ट्रेक्टर की ठोकर से पुरिनहया गांव के ही भजन महतो के आठ वर्षीय पुत्र सुशील कुमार की मौत इलाज के लिए पीएचसी केंद्र पर ले जाते समय रास्ते में हो गई .ट्रैक्टर चालक पप्पू सिंह सीतामढ़ी जिला के सहियारा थाना के सिंगरिहया निवासी महेश सिंह का पुत्र है.जिसे घटना स्थल पर से ग्रामीणो ने पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया है.
पुलिस ने सोनालिका ट्रैक्टर जिसका नम्बर बीआर- 30 जी 1840 है .
उसको जप्त कर लिया है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक रीगा बाजार से चीनी का बोरा लादकर शिवहर व्यापारी के हवाले कर खाली
लौट रहा था. इसी बीच सािईकल पर सवार बालक अचानक ट्रैक्टर की चपेट मे आ गया.ट्रैक्टर का दोनो चक्का बच्चे की छाती पर चढ़ गया. जो बुरी तरह खून से लथपथ वहीं पर छटपटाने लगा.सअनि शंकर सिंह यादव घायल बच्चा को पुलिस भान पर लादकर स्थानीय पीएचसी पर पहुंचे ही थे कि बालक रास्ते में ही दम तोड दिया.
पीएचसी पर सिर्फ एक एएनएम मुस्तैद थी. मृतक के परिजनों में आक्रोश है कि पीएचसी में कोई चिकित्सक नहीं रहता है. मृतक का शव हाॅस्पिटल मे रख कर परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा किया. कहना था कि पीएचसी प्रभारी के उपस्थित होने के बाद ही बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.ग्रामीण शव को रखकर आक्रोशित हो चुके है. कहना है कि ऐसे हाॅस्पिटल के होने का कोई औचित्य नहीं है. जहां चिकित्सकों के नहीं रहने पर इलाज के अभाव में लोग मर जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर पीएचसी में चिकित्सक रहते तो संभव था कि बच्चे को बचाया जा सकता. समाचार प्रेषण तक ग्रामीण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के बुलाने की मांग पर अड़े थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देने से इनकार कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




