Tirhut-Darbhanga में आज, 10 बड़ी खबरें: गोविंद से अपनों ने ही की गद्दारी, तलवार से हाथ काटा, केंद्रीय मंत्री पर हमला करने वाले 7 अरेस्ट

Published by : Aaruni Thakur Updated At : 08 Jun 2026 6:11 PM

विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

Tirhut-Darbhanga में आज, 10 बड़ी खबरें: क्षेत्र में आज प्रशासनिक सख्ती से लेकर खूनी संघर्ष और दर्दनाक हादसों की गूंज रही. मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित गोविंद हत्याकांड में जहां चौंकाने वाले खुलासे हुए, वहीं मोतिहारी में जमीनी विवाद ने बेहद हिंसक रूप ले लिया. इसके अलावा दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आज दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Tirhut-Darbhanga में आज: क्षेत्र में आज प्रशासनिक सख्ती से लेकर खूनी संघर्ष और दर्दनाक हादसों की गूंज रही. मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित गोविंद हत्याकांड में जहां चौंकाने वाले खुलासे हुए, वहीं मोतिहारी में जमीनी विवाद ने बेहद हिंसक रूप ले लिया. इसके अलावा दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आज दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ें. तो आइए जानते हैं, तिरहुत-दरभंगा में आज, क्या रहा खास…


तिरहुत-दरभंगा में आज: 10 बड़ी खबरें

1. गोविंद मर्डर केस में खुलासा: अपनों ने ही की थी गद्दारी

Muzaffarpur के गोविंद शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाबुल चौधरी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जमीन और 3 करोड़ के ठेके के विवाद में वह हत्या की प्लानिंग कर रहा था. पहले जिस शातिर को सुपारी दी थी, वह गोविंद के गैंग का ही निकला. पुलिस अब फरार शूटरों और मददगारों की तलाश में जुटी है. पूरी खबर पढ़ें

2. Samastipur में बड़ा हादसा: घर के आंगन में झूले से गिरकर मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में सोमवार सुबह एक झकझोर देने वाला हादसा हुआ. रणधीर राय का मासूम बेटा आदित्य कुमार घर के आंगन में रस्सी के झूले पर झूल रहा था. अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पक्के फर्श पर सिर के बल गिर गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरी खबर पढ़ें

3. Motihari में तालिबानी क्रूरता: जमीनी विवाद में दबंगों ने तलवार से काटा महिला का हाथ

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भाग्यनगर गांव में सोमवार को जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष हो गया. रंजीत पांडेय और उसके सहयोगियों ने अचानक तलवार से हमला कर कैलाशी देवी का दाहिना हाथ शरीर से अलग कर दिया. बीच-बचाव करने आए उनके दो बेटों को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पूरी खबर पढ़ें

4. Bettiah में सख्ती: फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन में अस्पताल होंगे सील

निजी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है. सोमवार को SDO के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान ‘आस्था हॉस्पिटल’ और ‘ग्रेट हॉस्पिटल’ में अग्नि सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया. प्रशासन ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है. पूरी खबर पढ़ें

5. बेतिया में सर्वे: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे मदरसों की जांच शुरू हुई

पश्चिम चंपारण जिले में संचालित सभी अनुदानित, गैर-अनुदानित और बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी CO, BEO और थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय बनाकर 9 जून की शाम 5 बजे तक अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. पूरी खबर पढ़ें

6. मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला मामला: पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 7 उपद्रवियों को दबोचा, छापेमारी जारी

Madhubani के खजौली में बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 4 SDPO और 10 थानों की पुलिस फरार आरोपियों को खोज रही है. पूरी खबर पढ़ें

7. Darbhanga में लापरवाही: ढाई महीने बाद भी अवैध कोचिंग चालू, अभिभावकों में रोष

बिरौल प्रखंड के सुपौल बाजार सहित कई इलाकों में बिना रजिस्ट्रेशन और बुनियादी सुविधाओं के दर्जनों कोचिंग संस्थान धड़ल्ले से चल रहे हैं. ‘प्रभात खबर’ में 6 अप्रैल को मामला उजागर होने के बावजूद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है. पूरी खबर पढ़ें

8. Darbhanga Airport से अंतरराष्ट्रीय उड़ान की उम्मीदों को झटका

दरभंगा वासियों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग को बड़ा झटका लगा है. केंद्र सरकार के जन शिकायत पोर्टल पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने साफ किया है कि निर्माणाधीन नया टर्मिनल भवन केवल घरेलू परिचालन के लिए डिजाइन किया गया है. इसका निर्माण कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है. पूरी खबर पढ़ें

9. साइकिल से 18 हजार KM का सफर: मुंबई और गुजरात के दो युवक आस्था का संदेश लेकर पहुंचे Sitamarhi

आधुनिक दौर में मुंबई के राहुल सिंह और गुजरात के देवी सिंह ने साइकिल से हजारों किलोमीटर की धार्मिक यात्रा का संकल्प लेकर सबको प्रेरित किया है. करीब 18 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दोनों युवक माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति और धार्मिक चेतना का संदेश दिया. पूरी खबर पढ़ें

10. मुजफ्फरपुर में स्ट्राइक: एसटीएफ ने 24 घंटे में दो कुख्यात दबोचे

बिहार पुलिस मुख्यालय की विशेष कार्य बल (STF) ने मोतीपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को दबोचा है. गिरफ्तार आरोपियों में सीतामढ़ी के कुख्यात राकेश राय गैंग का सक्रिय सदस्य दिग्विजय कुमार और बोचहां थाना के डकैती कांड का मुख्य आरोपी देवेंद्र कुमार राय शामिल हैं. पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

प्रभात खबर में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत आरुणि ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्तमान में वे समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे हैं। विस्तार न्यूज और इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अनुभव प्राप्त आरुणि को हाइपरलोकल खबरों, राजनीति और डॉक्यूमेंट्री निर्माण में विशेष रुचि है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन