मधुबनी: मंत्री पर हमले के बाद पुलिस सख्त, सात गिरफ्तार,चार एसडीपीओ कर रहे निगरानी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News-minister-arun-shankar-prasad-attack-case-seven-arrested

Madhubani News-Minister-Arun-Shankar-Prasad-Attack-Case-Seven-Arrested

Madhubani News: मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार पुरुष और तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

 Madhubani News: बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं. पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

परिजनों से मिलने पहुंचे थे मंत्री

जानकारी के अनुसार खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव निवासी कृष्ण कुमार ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. मृतक के परिजनों से मिलने खजौली विधायक सह बिहार सरकार के श्रम संसाधन, परिवार कल्याण एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद गांव पहुंचे थे.

भीड़ ने किया था हमला

बताया जाता है कि मंत्री के गांव पहुंचने के दौरान अचानक 300 से 400 की संख्या में महिला-पुरुष जमा हो गए. लोगों के हाथों में लाठी सहित अन्य सामान थे. इसी दौरान भीड़ ने मंत्री पर हमला कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय

घटना के संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए चार एसडीपीओ और दस थानों के थानाध्यक्षों को गिरफ्तारी अभियान में लगाया गया है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. एसपी ने बताया कि अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शेष नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है. एसपी ने ये भी कहा कि इस घटना के संबंध में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन