ePaper

कब्रिस्तान घेराबंदी की जांच को लेकर अमरण अनशन

Updated at : 04 Oct 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
कब्रिस्तान घेराबंदी की जांच को लेकर अमरण अनशन

शिवहर : जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के रामवन टोले गोढ़िया गांव के पास स्थित बाजार पर नेशनल लोकमत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नसरूद्दीन अंसारी मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. जिला अध्यक्ष श्री अंसारी ने बताया कि गोढ़िया टोला में कब्रिस्तान घेराबंदी नहीं की गई. किंतु योजना विभाग ने सूचना के अधिकार […]

विज्ञापन

शिवहर : जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के रामवन टोले गोढ़िया गांव के पास स्थित बाजार पर नेशनल लोकमत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नसरूद्दीन अंसारी मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठ गये हैं. जिला अध्यक्ष श्री अंसारी ने बताया कि गोढ़िया टोला में कब्रिस्तान घेराबंदी नहीं की गई. किंतु योजना विभाग ने सूचना के अधिकार के तहत सूचना दी कि कब्रिस्तान की घेराबंदी पूरा कर लिया गया. किंतु जब धरातल पर कब्रिस्तान का निर्माण नहीं किया गया. तो उसकी राशि निकासी किसने की.

इसका जवाब देने को कोई तैयार नहीं दिख रहा है. कहा कि इसकी जांच के लिए डीएम समेत अन्य पदाधिकारियों को आवदन देकर व सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चूके हैं.

कहा कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हैं. कहा बीपीएल परिवार को बिजली कनेक्शन देने के दौरान विभाग के कर्मी द्वारा सौ रूपये की उगाही की गयी. जिसकी जांच की खानापूर्ति कर मामले को रफा दफा कर दिया गया. लाभुक से ली गयी राशि की वापसी सुनिश्चित की जानी चाहिए. कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामवन चिकित्सक कर्तव्य पर नहीं देखे जाते हैं. बार बार विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया. किंतु चिकित्सक की कर्तव्य पर मौजूदगी सुनिश्चित नहीं की जा सकी है.जब से आमरण अनशन की सूचना प्रशासन को दिया है. उसके बाद चिकित्सक रामवन अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर आने लगे हैं.
कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के लचर स्थिति का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनशन स्थल पर स्वास्थ्य जांच करने आये चिकित्सक के पास ब्लड प्रेशर जांचने का उपकरण नहीं था. जब लोगों ने अनशनकर्ता के ब्लड प्रेशर जांच का आग्रह किया. तो चिकित्सक ने जांच उपकरण नहीं रहने की बात कहते हुए दोनो हाथ खड़े कर दिये. बताया कि रामवन स्टेट बोरिंग स्थापना काल से बंद पड़ा है. जिससे सिंचाई के अभाव में किसानों की फसलें मारी जा रही है. कहा उक्त सभी समस्याओं का जब तक समाधान नहीं किया जाता है. आमरण अनशन जारी रहेगा. मौके पर पवन कुमार, पूर्व उपप्रमुख उपेंद्र मंडल, सज्जाद आलम, मनाउल्लाह अंसारी समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन