दो गुटों में मारपीट तेजाब फेंका

Updated at : 27 Mar 2014 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों में मारपीट तेजाब फेंका

सुरसंडः थाना क्षेत्र के बखरी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में रड, कुल्हाड़ी व खंती से जम कर मारपीट हुई. एक गुट की ओर से छत से पत्थर व तेजाब भी फेंके जाने का आरोप लगाया गया है. घटना में जख्मी संजय कुमार को पीएचसी में भरती कराया गया. संजय ने पुलिस […]

विज्ञापन

सुरसंडः थाना क्षेत्र के बखरी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में रड, कुल्हाड़ी व खंती से जम कर मारपीट हुई. एक गुट की ओर से छत से पत्थर व तेजाब भी फेंके जाने का आरोप लगाया गया है.

घटना में जख्मी संजय कुमार को पीएचसी में भरती कराया गया. संजय ने पुलिस को दिये बयान में घटना में ग्रामीण लगन राय, जगदीश राय, जयकिशोर राय, सत्येंद्र राय, बेचू राय, छोटू राय, संतोष राय, महेंद्र राय, रामप्रीत राय, उपेंद्र सिंह, व रामकिशोर सिंह समेत पांच-सात अज्ञात को आरोपित किया है. साथ ही नकद 1.34 लाख रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है.

वहीं दूसरे गुट के जख्मी रामलगन राय ने दर्ज करायी प्राथमिकी में संजय राय, मंजय राय, अनिल राय, नवीन राय, योगी राय, अजय राय, विनोद राय, राजा बाबू, चलितर राय, दिनेश राय व चंदन कुमार को आरोपित किया है. रामलगन राय ने कहा है कि उसके घर से 1.30 लाख रुपये आरोपितों द्वारा लूट लिया गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों जख्मी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन