विधवा को घर से निकाला

Updated at : 23 Mar 2014 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
विधवा को घर से निकाला

डुमरा कोर्टः बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की एक विधवा ने कोर्ट में अपने परिवार को नवल साह व कृष्णनंदन साह समेत पांच के खिलाफ मुकदमा की है. कहा है कि वर्ष 2012 में उसकी शादी नवल साह के पुत्र राजू साह से हुई थी. राजू विकलांग था और बैंक एजेंट का काम करता […]

विज्ञापन

डुमरा कोर्टः बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की एक विधवा ने कोर्ट में अपने परिवार को नवल साह व कृष्णनंदन साह समेत पांच के खिलाफ मुकदमा की है. कहा है कि वर्ष 2012 में उसकी शादी नवल साह के पुत्र राजू साह से हुई थी. राजू विकलांग था और बैंक एजेंट का काम करता था. वह कई बैंकों में खाता खोल रखा था. हर खाता में नॉमनी के रूप में उक्त विधवा का नाम था.

इसी बीच सड़क दुर्घटना में राजू की मौत हो गयी. तब ससुराल वालों द्वारा उससे कहा गया कि उसकी शादी देवर कृष्णनंदन साह से करा दी जायेगी. 15 मार्च को वह कमरे में सोयी थी तभी सुबह के करीब 3-4 बजे कृष्णनंदन उसके साथ दुराचार की कोशिश की. हल्ला करने पर परिवार के लोग पहुंचे और उसे शांत करा दिये. सुबह होने पर उसके साथ मारपीट की गयी और एक टेंपो पर बैठा कर घर से निकाल दिया गया. वह मायके जाने के पूर्व बैंक में गयी तो पता चला कि उसके ससुर ने दूसरी महिला को अपना पुत्रवधू बता कर बैंक से पैसा निकाल लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन