अकोढ़ीगोला के काव नदी में डूबा किशोर, दो दिन बाद मिला शव

मृतक के रोती बिलखती मां व अन्य | Prabhat Khabar Network
अकोढ़ीगोला प्रखंड के जदवा गांव के पास काव नदी में खेलते समय डूबे 8 वर्षीय सूरज का शव दो दिन बाद मिला. उसकी छोटी बहन को ग्रामीणों ने बचा लिया था, लेकिन सूरज पानी के तेज बहाव में बह गया था. SDRF की टीम ने दो दिनों तक खोजबीन की, लेकिन सोमवार सुबह परिजनों को मिट्टी में सना शव मिला.
अकोढ़ीगोला प्रखंड क्षेत्र जदवा गांव के समीप काव नदी में डूबा किशोर का शव सोमवार की सुबह नदी से बरामद हुआ. मृतक कृष्णा साव के आठ वर्षीय इकलौता आठ वर्षीय बेटा सूरज कुमार है.
शनिवार को काव नदी में मृतक अपनी छोटी बहन छह वर्षीय बहन के साथ खेलने के दौरान नदी में डूबा था. उसकी बहन को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया था. लेकिन किशोर पानी के तेज धारा में बह गया था.
लगातार खोज रहे थे परिवार के लोग
जानकारी के अनुसार शनिवार को किशोर के डूबने के बाद परिजन लगातार नदी के किनारे किनारे खोज रहे थे. रविवार को किशोर को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम काव नदी में उतरी थी. दिनभर नदी में स्टीमर के साथ मृतक के बॉडी को खोजती रही. लेकिन सफलता नहीं मिली.
सोमवार की परिजन नदी के किनारे मृतक को खोज रहे थे. घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर मिट्टी में सना किशोर का शव दिखा. परिजन शव को बाहर निकला. थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि मृतक किशोर का शव नदी से बरामद हुआ है. उसको पोस्टमार्टम कराने सासाराम भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










