रोहतास: छात्राओं को पुलिस ने सिखाए सुरक्षा के गुर, 112 डायल से लेकर साइबर क्राइम तक दी अहम जानकारी

Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को अपराध से बचने का टिप्स देते पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

छात्र-छात्राओं को अपराध से बचने का टिप्स देते पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

कोचस के केदारनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुलिस ने छात्रों को अपराध, साइबर क्राइम और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। 112 नंबर की उपयोगिता के बारे में दी जानकारी।

विज्ञापन

Rohtas News : केदारनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरहूति कलां के सभाकक्ष में सोमवार को छात्र-छात्राओं के बीच सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी ने बालश्रम, बालक-बालिकाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, साइबर अपराध और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया. इस दौरान छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए गए.

112 डायल कर तुरंत लें पुलिस की मदद

पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी ने छात्राओं को स्कूल आने-जाने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति उत्पन्न हो तो तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दें. सूचना मिलने के बाद पुलिस 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर सहायता करने का प्रयास करेगी.

अनजान लोगों से लिफ्ट लेने से बचने की सलाह

उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी अनजान व्यक्ति से लिफ्ट नहीं लेने और रास्ते में सतर्क रहने की सलाह दी. साथ ही कहा कि यदि कोई व्यक्ति ब्लैकमेल करने की कोशिश करे या किसी प्रकार का उत्पीड़न करे तो इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

साइबर क्राइम और सोशल मीडिया के खतरों से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और डिजिटल सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से कहा कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों या पुलिस को दें.

शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी

जागरूकता अभियान में सब इंस्पेक्टर तैयब हसन, परसथुआं प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यनारायण पासवान ने भी विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य विभा यादव, शिक्षक लव कुमार, प्रीति कुमारी, मुकेश कुमार राय, प्रेमशीला कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह, अजीत सिंह, रितिका राज सहित विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Ramesh Kumar

लेखक के बारे में

By Ramesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन