90 पार की उम्र, फिर भी जनता के लिए जीते रहे... विधानसभा में आलम बदी को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी

यूपी विधानसभा में सीएम योगी और प्रदेशभर के विधायक
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ विधायक आलम बदी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने 90 वर्ष से अधिक आयु के बावजूद आलम बदी की राजनीतिक सक्रियता को हर जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणा बताया. सीएम योगी ने उनकी सादगी और जनसेवा को भी सराहा.
UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान विधायक आलम बदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. नेता सदन के रूप में उन्होंने कहा कि 90 वर्ष से अधिक आयु होने के बावजूद आलम बदी की राजनीतिक सक्रियता हर जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणा थी. सीएम योगी ने कहा कि उनका लगातार निर्वाचित होना इस बात का प्रमाण है कि यदि जनप्रतिनिधि जनता और अपने क्षेत्र के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहे तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती.
पांच बार विधायक, सादगी और जनसेवा की पहचान
मुख्यमंत्री ने बताया कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आलम बदी का 23 जुलाई को निधन हो गया था. आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से वे पांच बार विधायक चुने गए और वर्तमान विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे. 1996 में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने 2002, 2012, 2017 और 2022 में भी जीत दर्ज की. विधानसभा की विभिन्न समितियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आलम बदी वर्तमान में आचार समिति के सदस्य भी थे. उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया.
'गरीबों की आवाज और बेदाग छवि वाले नेता थे'
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आलम बदी सरल, विनम्र और जनसामान्य से जुड़े जनप्रिय नेता थे. उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी पहचान सादगी और बेदाग छवि वाले नेता के रूप में थी. गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग के उत्थान, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष रुचि थी. उन्होंने कहा कि व्यवहार कुशल और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में आलम बदी हमेशा जनता के कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे. उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और समाजसेवी को खो दिया है.
21 पूर्व विधायकों को भी दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलम बदी के अलावा विधानसभा के 21 पूर्व सदस्यों के निधन पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र त्रिपाठी, भोला पांडेय, अमिताभ लवानिया, सुब्बाराम, जगन्नाथ चौधरी, रामप्यारे आजाद, गोपीनाथ वर्मा, यशपाल सिंह, राधेश्याम भारती, संग्राम सिंह, हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवत दयाल, अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना', ओमवती देवी, मोहर सिंह, अफसर यू अहमद, तेजभान सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्यारेलाल शंखवार, ओमकार सिंह और हनुमंत सिंह को याद करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति योगदान को नमन किया.
यह भी पढ़ें: उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निरीक्षण में एसआरएन अस्पताल की खुली पोल,निरीक्षण के दौरान बड़ा हादसा टला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










