पेपरलेस रजिस्ट्री का पहला दिन रहा बेअसर, तकनीकी गड़बड़ी से कैमूर में नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन
फोटो.5. इंतजार मेंबैठे रहे डीड राइटर | Prabhat Khabar Network

फोटो.5. इंतजार मेंबैठे रहे डीड राइटर | Prabhat Khabar Network

बिहार में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के पहले दिन तकनीकी खराबी और हड़ताल के कारण एक भी जमीन या मकान की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

विज्ञापन

Kaimur News : बिहार सरकार की ओर से लागू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का कैमूर जिले में पहला दिन तकनीकी समस्याओं की भेंट चढ़ गया. सोमवार को नई डिजिटल प्रणाली के तहत जमीन और मकान की रजिस्ट्री शुरू होनी थी, लेकिन सर्वर और तकनीकी दिक्कतों के कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी. इससे रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा.

नई व्यवस्था में नहीं खुल सका एक भी खाता

सरकार के निर्देश के अनुसार अब रजिस्ट्री कार्यालय में सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन और पेपरलेस माध्यम से की जानी हैं. लेकिन पहले ही दिन नया रजिस्ट्री खाता खोलने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी. इसके चलते दस्तावेजों का सत्यापन और आगे की कार्रवाई भी प्रभावित रही.

लोगों को करना पड़ा निराश होकर वापस

रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि नई व्यवस्था से उन्हें प्रक्रिया आसान और तेज होने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी खामियों और नई प्रणाली की जानकारी के अभाव में उनका काम नहीं हो सका. कई लोग दूर-दराज के क्षेत्रों से रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे, लेकिन बिना काम के ही वापस लौटना पड़ा.

हड़ताल की भी रही चर्चा

कार्यालय में मौजूद कुछ कर्मियों ने बताया कि हड़ताल के कारण भी रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित हुआ. वहीं विभाग का कहना था कि पहले दिन रजिस्ट्री कराने के लिए अपेक्षाकृत कम लोग पहुंचे. हालांकि मुख्य वजह नई प्रणाली में आई तकनीकी बाधाएं रहीं.

तकनीकी समस्या दूर होते ही शुरू होगी नियमित रजिस्ट्री

जिला निबंधन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के कारण शुरुआती तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं. इसी वजह से पहले दिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और समस्या दूर होते ही ऑनलाइन पेपरलेस रजिस्ट्री का कार्य नियमित रूप से शुरू कर दिया जाएगा.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन