10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में शामिल होंगे कैमूर के किसान, 1000 लोग देंगे गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो.7. बैठक में भाग लेते किसान मोर्चा के सदस्य | Prabhat Khabar Network

बैठक में भाग लेते किसान मोर्चा के सदस्य | Prabhat Khabar Network

संयुक्त किसान मोर्चा ने 10 अगस्त को होने वाले राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली है. कैमूर से लगभग 1000 किसान गिरफ्तारी देंगे. इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य अमेरिका-भारत ट्रेड डील को रद्द कराना है.

विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा, कैमूर की एक बैठक जिला मुख्यालय भभुआ के बिहार राज्य किसान सभा के कार्यालय में किया गया. जिसमें 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने को ले कर विचार विमर्श किया गया.

बैठक में तय किया गया कि अमेरिका-भारत ट्रेड डील समझौता रद्द करने आदि के मांग को लेकर 10 अगस्त को किये जाने वाले देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों के साथ कैमूर के कार्यकर्ता भी अपनी भागदारी सुनिश्चत करेंगे. जिसमें लगभग 1000 कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी गिरफ्तारी दी जायेगी. सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं का जुटान पुराने प्रखंड के पास जगजीवन स्टेडियम के गेट पर दिन के 11 बजे होगा. जहां से सभी संगठन अपने बैनर ओर झंडे के साथ आगे की कार्रवाई में भाग लेगें.

बैठक में अध्यक्षता कर रहे हासिम खां, भीम सिंह, लालजी सिंह, प्रो. त्रिवेणी गुप्ता, अब्दुल रहमान, रामराज सिंह, ईश्वरलोक सिंह , रामचंद्र प्रसाद आदि शामिल थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन