कैमूर: शराबबंदी पर रामगढ़ पुलिस का एक्शन, यूपी और बिहार के पांच लोग गिरफ्तार
थाने में पकड़े गए आरोपित | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत छापेमारी कर नशे में धुत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Kaimur News : बिहार में शराबबंदी कानून के सख्त पालन को लेकर रामगढ़ थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी और वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया. मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी आरोपितों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मोहनियां न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.
यूपी और बिहार के पांच लोग गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सोहबल थाना क्षेत्र के ढढ़नी गांव निवासी विकास कुमार यादव, अमित केशरी और अखिलेश यादव, दिलदारनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सतेंद्र यादव तथा रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी अश्वनी कुमार तिवारी शामिल हैं.
मेडिकल जांच में हुई पुष्टि
पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद बिहार मद्य निषेध कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराबबंदी कानून तोड़ने वालों पर सख्ती जारी
रामगढ़ पुलिस का कहना है कि बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. शराब का सेवन करने, उसकी तस्करी करने या किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराबबंदी कानून तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










