कैमूर में गुप्त सूचना पर चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, यूपी का युवक देसी शराब के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

चैनपुर पुलिस ने सदौली सेमरिया के पास छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के एक युवक को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के सदौली सेमरिया गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर पुलिस ने देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाला है. पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी

पुलिस के अनुसार नियमित गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब लेकर सदौली सेमरिया की ओर जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया.

तलाशी में मिली देसी शराब

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहरा गांव निवासी नंदू के 36 वर्षीय पुत्र छोटू के रूप में बताई. तलाशी लेने पर उसकी जेब से दो पीस ब्लू लाइम देसी शराब बरामद की गई.

मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामद होने के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन