कैमूर में औचक जांच में तीन शिक्षक मिले गायब, BEO ने रोका वेतन, 24 घंटे में मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन

बीइओ का जारी पत्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामपुर में औचक निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। बीइओ ने स्पष्टीकरण मांगा और एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है. 29 जुलाई 2026 को दो विद्यालयों के निरीक्षण में तीन शिक्षक एवं शिक्षा सेविका बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए. इस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सह बीडीओ ऋतु रंजन कुमार ने तीनों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए संबंधित तिथि का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है.

विज्ञापन

दो विद्यालयों में मिली बड़ी लापरवाही

लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने बताया कि बीईओ के पत्रांक-341 के तहत न्यू प्राथमिक विद्यालय, रामपुर का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक और वहां कार्यरत शिक्षा सेविका बिना किसी पूर्व सूचना या सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थित मिले.

वहीं पत्रांक-340 के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अकोढ़ी के निरीक्षण में प्रखंड शिक्षक हरेंद्र तिवारी भी विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए.

24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

बीईओ ने जारी नोटिस में कहा है कि बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहना सरकारी दायित्वों और विभागीय निर्देशों का उल्लंघन है. इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता माना जाएगा. सभी संबंधित शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.

वेतन स्थगित, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला या स्पष्टीकरण अस्वीकार्य पाया गया तो संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही 29 जुलाई 2026 का वेतन फिलहाल रोक दिया गया है, जिसका भुगतान स्पष्टीकरण के निस्तारण के बाद ही किया जाएगा.

निरीक्षण अभियान रहेगा जारी

शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो, इसके लिए औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे. सावन माह में विद्यालयों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और अन्य योजनाओं की निगरानी भी तेज कर दी गई है. बीईओ की इस कार्रवाई के बाद प्रखंड के शिक्षकों में हड़कंप का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन