पप्पू यादव पर हमले के विरोध में भभुआ में प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

फोटो.16. पुतला दहन में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले के विरोध में भभुआ में पीएम और गृह मंत्री का पुतला जलाया गया। पूर्व विधायक ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन

Kaimur News : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को भभुआ जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया. पूर्व विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर घटना के प्रति आक्रोश जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांसद पर हमला लोकतंत्र के लिए गंभीर मामला

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि पर इस तरह का हमला निंदनीय, कायरतापूर्ण और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है.

उच्चस्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ अविलंब कठोर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाती है तो जनहित में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

भगवा और राम मंदिर पर भी उठाए सवाल

पूर्व विधायक ने कहा कि भगवा किसी राजनीतिक दल की पहचान नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है. उन्होंने राम मंदिर निर्माण में धन के उपयोग को लेकर भी पारदर्शिता की आवश्यकता बताई.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में दिनेश पटेल, सूरज यादव, भरत यादव, साधु यादव, जागेश्वर यादव, विजय उपाध्याय, सीताराम पासवान, कविंदर पटेल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन