कैमूर: चैनपुर से 13 वर्षीय छात्र लापता, स्कूल से घर लौटते समय हुआ लापता, डांट-फटकार के बाद घर छोड़ने की आशंका

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनपुर के डीहा गांव का 13 वर्षीय छात्र स्कूल से लौटने के बाद लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहा गांव के एक 13 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार, घर में डांट-फटकार के बाद नाराज होकर छात्र कहीं चला गया. मामले को लेकर छात्र के पिता ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर पुत्र की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

स्कूल से घर लौटते समय हुआ लापता

आवेदन के अनुसार, डीहा गांव निवासी बंशी चौरसिया के पुत्र संतोष कुमार चौरसिया, जो वर्तमान में हाटा नगर में रहते हैं, ने बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार उर्फ अंश कुमार चौरसिया 31 जुलाई 2026 को हाटा से चैनपुर स्थित एक निजी विद्यालय पढ़ने गया था. प्रतिदिन की तरह दोपहर करीब 12:30 बजे तक उसके घर लौटने की उम्मीद थी, लेकिन वह वापस नहीं पहुंचा.

स्कूल वाहन चालक ने दी यह जानकारी

परिजनों ने जब स्कूल वाहन चालक से संपर्क किया तो उसने बताया कि रोज की तरह छात्र को हाटा स्थित प्यारे साह मिल के पास उतार दिया गया था. इसके बाद छात्र का कोई पता नहीं चल सका. परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

घर से 2100 रुपये भी गायब

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले हर्ष ने घर से बिना बताए कुछ पैसे निकाल लिए थे, जिस पर परिवार के लोगों ने उसे डांट-फटकार लगाई थी. इसके बाद से वह नाराज चल रहा था. घर की जांच के दौरान 2100 रुपये भी गायब मिले. इसी आधार पर परिजनों को आशंका है कि वह नाराज होकर घर छोड़कर कहीं चला गया है.

पुलिस ने शुरू की तलाश

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर छात्र की तलाश कर रही है और उसकी सुरक्षित बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन