मोहनिया में दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं समेत पांच घायल, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

मोहनिया थाना क्षेत्र के छोटका कटरा गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मोहनिया थाना क्षेत्र के छोटका कटरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया. सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

घटना के संबंध में दोनों पक्ष से आवेदन दिया गया है. जिसमें एक दूसरे पर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट का आरोप लगाया है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोहनिया थाने में आवेदन देकर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर कुल 15 नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में संतोष सिंह, राम विद्या सिंह एवं जगनारायण कुमार, सभी निवासी छोटका कटरा, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


विज्ञापन
Vinod Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Vinod Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन