हर घर तिरंगा अभियान को लेकर DM सख्त, हर परिवार तक तिरंगा पहुंचाने और जनभागीदारी बढ़ाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग मीटिंग में शामिल डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग मीटिंग में शामिल डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

सासाराम डीएम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के ऋण आवेदनों को जल्द निपटाने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

Rohtas News : मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. रोहतास समाहरणालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने की. बैठक में डीडीसी, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना, विद्युत आपूर्ति, टीबी मुक्त भारत अभियान, राशन कार्ड, लंबित सीएमआर तथा हर घर तिरंगा अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई.

सरकारी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

बैठक में विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और सचिवों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की वर्तमान स्थिति और उपलब्धियों की जानकारी दी. मुख्य सचिव ने सभी विभागों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सूर्य घर योजना में जल्द मिले बैंक ऋण

समीक्षा के बाद डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने विद्युत वितरण कंपनियों, बैंकों और कार्य एजेंसियों को ऋण आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने, अनावश्यक ऋण अस्वीकृति कम करने तथा लाभुकों को समय पर ऋण स्वीकृति और सब्सिडी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

टीबी मुक्त भारत अभियान में घर-घर होगी स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आशा, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान कर रहे हैं. जांच के बाद मरीजों का उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है. साथ ही प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत योजना के तहत चिन्हित मरीजों को पोषण किट भी उपलब्ध कराई जा रही है.

हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने का निर्देश

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परिवार तक तिरंगा पहुंचाने के साथ अधिक से अधिक घरों, सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाए. अभियान के तहत तिरंगा वितरण, तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, तिरंगा रंगोली, सेल्फी विद तिरंगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, जीविका समूहों, पंचायतों, पैक्स, एनसीसी, एनएसएस, युवा संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

राशन कार्ड और सीएमआर कार्यों में भी तेजी के निर्देश

डीएम ने राशन कार्ड निर्माण और नाम जोड़ने के विशेष अभियान में पात्र परिवारों की पहचान कर आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने के निर्देश दिए. साथ ही लंबित सीएमआर की आपूर्ति निर्धारित समय सीमा में पूरी करने और सभी विभागों को प्रतिदिन योजनाओं की समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन