CBSE बैडमिंटन क्लस्टर-III चैंपियनशिप में बिक्रमगंज के छात्रों का कमाल, जीता कांस्य पदक

द डिवाइन पब्लिक स्कूल के अपने कोच के साथ कांस पदक दिखाते छात्रों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
गयाजी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III बैडमिंटन चैंपियनशिप में द डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
Rohtas News : द डिवाइन पब्लिक स्कूल, बिक्रमगंज के तीन छात्रों ने गया में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है.
तीन खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अमन कुमार (कक्षा-9), लखन कुमार (कक्षा-9) और फरहान अंसारी (कक्षा-8) ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. यह चैंपियनशिप गया स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी.
64 स्कूलों के बीच दिखाया शानदार प्रदर्शन
चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 30 जुलाई से 2 अगस्त तक किया गया, जिसमें बिहार और झारखंड के 64 सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. कड़े मुकाबलों के बीच द डिवाइन पब्लिक स्कूल की टीम ने संयम, कौशल और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में सफलता हासिल की.
मेहनत और अनुशासन का मिला पुरस्कार
विद्यालय के चेयरमैन अखिलेश कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है.
खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
अखिलेश कुमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना की. विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










