आज का मौसम : रोहतास में भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
कॉलेज.
Sasaram news : जिले में 17 जून, बुधवार को मौसम गर्म व उमस भरा रहने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं.
Sasaram news : (सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट). जिले में 17 जून, बुधवार को मौसम गर्म व उमस भरा रहने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास तथा न्यूनतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश की संभावना भी बनी हुई है. हालांकि, वर्षा की मात्रा बहुत कम रहने का अनुमान है, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण उमस भी महसूस होगी. विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है. किसानों को भी मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है. जिले में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव और कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










