रोहतास में भीषण गर्मी का कहर: 27 जून तक 8वीं तक के स्कूल बंद; 9वीं से 12वीं की कक्षाओं पर भी पाबंदी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Rohtas Sasaram School Closed News: रोहतास जिले में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार, 27 जून तक कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कोचिंग और आंगनबाड़ी केंद्र स्थगित रहेंगे. वहीं 9वीं से 12वीं की कक्षाएं 11 बजे के बाद नहीं चलेंगी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Rohtas Sasaram School Closed News: रोहतास जिले से भीषण गर्मी के प्रकोप और छात्रों के स्वास्थ्य से जुड़ी खबर सामने आई है. जिले में जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप व लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर लगी पाबंदी को और आगे बढ़ा दिया है. कलेक्ट्रेट और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से जारी कड़े आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी प्रारंभिक स्कूलों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व सभी कोचिंग संस्थानों सहित वर्ग आठवीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां आगामी 27 जून तक पूरी तरह स्थगित रहेंगी.

सांकेतिक तस्वीर

बढ़ा प्रतिबंध का दायरा, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

कलेक्ट्रेट और शिक्षा विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मौसम के तल्ख तेवरों में कोई सुधार न होने के कारण यह बड़ा फैसला लिया गया है. जहां आठवीं तक के स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे, वहीं वर्ग नौवीं से लेकर 12वीं तक की उच्च कक्षाओं का संचालन भी पूर्वाह्न 11 बजे के बाद पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, दोपहर के वक्त चलने वाली तेज गर्मी और गर्म हवाएं (लू) स्कूली बच्चों के शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा जोखिम पैदा कर सकती हैं, जिसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

सीएम सम्राट चौधरी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी: बेगूसराय साइबर थाने में FIR; इंस्टाग्राम का IP एड्रेस खंगाल रही पुलिस

पहले 23 जून तक थी राहत, अब 27 जून तक बढ़ी बंद की मियाद

गौरतलब हो कि रोहतास जिले के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पहले 21 जून तक ही निर्धारित था. इसके बाद भी जब तापमान में गिरावट नहीं आई, तो जिला प्रशासन ने शुरुआती चरण में 23 जून तक वर्ग पांचवीं तक की कक्षाएं स्थगित रखी थीं, जबकि उच्च कक्षाओं को सुबह 10.30 बजे तक ही संचालित करने की अनुमति दी गई थी. हालांकि, वर्तमान में मौसम के मिजाज और बच्चों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए इस प्रतिबंध के दायरे और समय दोनों को बढ़ा दिया है.

सांकेतिक तस्वीर

 रोहतास में चावल लदे ट्रक ने बिहार पुलिस की बस में मारी टक्कर, 12 जवान घायल; SDM और बीडीओ पहुंचे अस्पताल

अधिकारियों को सख्त हिदायत, आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर गिरेगी गाज

जिला शिक्षा कार्यालय ने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि इस सरकारी आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

अगर इस अवधि के दौरान सासाराम ऑफिस या जिले के किसी भी कोने में कोई भी निजी स्कूल या कोचिंग संस्थान चोरी-छिपे कलेक्ट्रेट के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उस पर कड़ी प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: राजगीर-पटना के सफर में लगेगा मात्र 1.5 घंटा! सालेपुर फोरलेन के निरीक्षण पर पहुंचे नीतीश कुमार

नवादा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न: IG विकास वैभव ने ली सलामी

विज्ञापन
MD AARIF KHAN

लेखक के बारे में

By MD AARIF KHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन