सासाराम में एंप्लॉय और ऑफिसर फेडरेशन का संयुक्त अधिवेशन; नई कार्यकारिणी गठित, ट्रांसफर-प्रमोशन जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा
Published by : Vikas Jha Updated At : 31 May 2026 3:14 PM
एंप्लॉय एवं ऑफिसर फेडरेशन का संयुक्त अधिवेशन
Rohtas News: सासाराम के शिव उत्सव महल में रविवार को एंप्लॉय और ऑफिसर फेडरेशन का संयुक्त अधिवेशन आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमोशन, बीमा और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनके हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया.
Rohtas News (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव): सासाराम शहर स्थित शिव उत्सव महल में रविवार को एंप्लॉय फेडरेशन एवं ऑफिसर फेडरेशन, सासाराम और औरंगाबाद का संयुक्त अधिवेशन आयोजित किया गया. जिसमें दोनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. कार्यक्रम में एंप्लॉय फेडरेशन के महासचिव कुंदन कुमार राय तथा ऑफिसर फेडरेशन के महासचिव मोहम्मद नदीम अख्तर एवं अध्यक्ष परमेश्वर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे.
अधिवेशन के दौरान एंप्लॉय एवं ऑफिसर फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया.
कर्मचारियों-अधिकारियों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में कर्मचारियों एवं अधिकारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. इनमें स्थानांतरण (ट्रांसफर), पदोन्नति (प्रमोशन), बीमा (इंश्योरेंस) तथा सुरक्षा (सिक्योरिटी) जैसे विषय प्रमुख रहे. वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी.
संगठनों से जुड़ें लोगों ने अधिवेशन में लिया हिस्सा
अधिवेशन में सासाराम क्षेत्र से एंप्लॉय फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव रितेश कुमार रंजन एवं कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार उपस्थित रहे. वहीं ऑफिसर फेडरेशन की ओर से अध्यक्ष विजय कुमार, अजय कुमार मीणा, सुशील कुमार, मोहम्मद आमिर इकबाल, शिल्पी रानी सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया.
Also Read: रोहतास में रामदेव सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, गांव में भक्ति का माहौल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










