सुरक्षा के साए में शक्ति प्रदर्शन: कड़ी निगरानी के बीच सशक्त समिति चुनाव शुरू

Sasaram News: चेनारी प्रखंड कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया
Sasaram News: (संदेश जायसवाल) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिषद स्थित मनरेगा कार्यालय के सभागार में सशक्त समिति चुनाव की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. चुनाव स्थल पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखी गई.
प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल, दंडाधिकारी और जवानों की तैनाती के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आई. चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया.
मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. वहीं मतदान में भाग लेने वाले वार्ड पार्षद सदस्यों की लंबी कतार लगी रही. मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है.
कई जगहों पर चलाया गया वाहन जांच अभियान
चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए कई स्थानों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसके अलावा मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटाने पर भी रोक लगाई गई है. प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में सहयोग करने की अपील की है.
शांतिपूर्ण चुनाव से मतदाताओं में बढ़ा भरोसा
मतदाताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव होने से लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है. लोगों ने उम्मीद जताई कि चुनी गई समिति क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से काम करेगी.
Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










