Bihar Sarkari Naukri: बिहार में दारोगा-सार्जेंट के पद के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2022 10:36 AM
Bihar Sarkari Naukri: मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जाएगा. तैयारी में जुटा आयोग
Bihar Sarkari Naukri: बिहार में पुलिस विभाग के तहत दारोगा-सार्जेंट पद के लिए मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान हो गया है. मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल को होगी. योग इसकी तैयारियों में जुट गया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने तीन शहरों में परीक्षा केन्द्र बनाए हैं.
बिहार आयोग के अध्यक्ष सुनीत कुमार ने बताया कि मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी. बिहार पुलिस में दारोगा के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है. लोक सेवा आयोग ने बीते 26 दिसम्बर को प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की थी. इसका रिजल्ट 2 फरवरी को जारी किया गया था. मुख्य परीक्षा के लिए 47900 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
आयोग ने अब मुख्य परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. 24 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी. आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए तीन शहरों में इसका सेंटर बनाया जाएगा. पटना के अलावा गया और मुजफ्फरपुर में यह परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे जहां परीक्षा आयोजित होगी. इन शहरों में केन्द्र कहां-कहां होंगे, आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है.
जैसा कि आपको पता है कि पीटी रिजल्ट जारी किए जाने से पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक से अधिक फॉर्म भरने वाले करीब 700 अभ्यर्थियों के आवदेन निरस्त कर दिए हैं. मुख्य परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










