Saran News : परसा में खेत से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Saran News : परसा में खेत से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के शोभे परसा पोखरा के समीप स्थित खेत से बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के विंदेश्वरी गिरि के पुत्र 35 वर्षीय मनोज कुमार गिरि के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र के शोभे परसा पोखरा के समीप स्थित खेत से बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान डेरनी थाना क्षेत्र के विंदेश्वरी गिरि के पुत्र 35 वर्षीय मनोज कुमार गिरि के रूप में की गयी है. शव मिलने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा डेरनी और परसा थाने की पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू की. परिजनों के अनुसार मनोज मंगलवार की शाम करीब सात बजे खाना लेकर किसी से मिलने निकले थे. देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित हो गये. बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पोखरा के पास खेत में शव देखा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया. शव की हालत देख परिजन स्तब्ध रह गये. मृतक की पत्नी बबिता देवी, मां गिरजा कुंअर, पुत्र अनुराग व पुत्री बुलबुल का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि मनोज का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में उसकी संदिग्ध हालात में मौत संदेह उत्पन्न करती है. परसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल शव को सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है.

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और लोग स्तब्ध हैं. पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन