शराब पकड़ने के िलए गये थानाध्यक्ष पर ताना कट्टा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2017 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

45 बोतल शराब व कट्टे के साथ एक गिरफ्तार रघुनाथपुर : थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में छापेमारी करने पहुंचे थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला पर शराब के कारोबारियों ने कट्टा तान दिया. इसमें थानाध्यक्ष किसी तरह बाल-बाल बच पाये. इसके बाद एक को मौके से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पुलिस किसी तरह थाना […]
विज्ञापन
45 बोतल शराब व कट्टे के साथ एक गिरफ्तार
रघुनाथपुर : थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में छापेमारी करने पहुंचे थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला पर शराब के कारोबारियों ने कट्टा तान दिया. इसमें थानाध्यक्ष किसी तरह बाल-बाल बच पाये. इसके बाद एक को मौके से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पुलिस किसी तरह थाना पहुंची और मामले को दर्ज किया. इस दौरान शनिवार की रात्रि 45 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष श्री निराला ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हरनाथपुर में अंकुर यादव के दालान में शराब व हथियार मौजूद है. सूचना मिलते ही उक्त स्थान पर कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे,
जहां अंधेरे का फायदा उठा कर अंकुर यादव शराब छोड़ कर भाग गया. वहीं, कृष्णा यादव ने थानाध्यक्ष पर ही कट्टा तान दिया व फायर करने का प्रयास भी किया. इससे थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गये. श्री निराला ने बताया कि कट्टे में दो ट्रिगर थे, जिनमें एक कारतूस लोड करनेवाला व दूसरा फायर करनेवाला. गिरफ्तार कारोबारी ने लोड करनेवाला ही ट्रिगर दबाया था, जिससे फायर नहीं हो सका. मौके पर उसके पास से 18 कारतूस भी बरामद किये गये हैं. श्री निराला ने बताया कि गिरफ्तार युवक हुसैनगंज के सरैया निवासी कृष्णा
शराब पकड़ने के िलए गये थानाध्यक्ष…
यादव उर्फ सोनू यादव है, जो अपने मामा के घर हरनाथपुर आया था. गिरफ्तार कारोबारी पर कांड संख्या 75/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि यह छापेमारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम ने सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में की थी. इस दौरान थानाध्यक्ष के अलावा पुअनि दिनेश कुमार, सअनि धनेजर यादव भी शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




