रिविलगंज सीएचसी में 12 टीबी रोगियों को बांटी गयी पोषण सहायता सामग्री

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 07 Apr 2026 9:44 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज अस्पताल में निक्षय पोषक योजना के तहत 12 टीबी (क्षय) रोगियों को पोषण सहायता सामग्री प्रदान की गयी.

विज्ञापन

रिविलगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज अस्पताल में निक्षय पोषक योजना के तहत 12 टीबी (क्षय) रोगियों को पोषण सहायता सामग्री प्रदान की गयी. जिसमें पांच किलो आटा, एक किलो अरहर दाल, आधा किलो लहसुन,12 पीस अंडा व एक पैकेट सोयाबड़ी और अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल है. जिसका नेतृत्व प्रभारी चिकित्सका पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने किया. सीएचसी प्रभारी चिकित्सका पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि टीबी के इलाज में दवा के साथ-साथ संतुलित आहार बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य से मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो सके. स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य टीबी मरीजों के स्वास्थ्य सुधार के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि मैं और हमारे सीएचसी के एमओआईसी डॉ राकेश कुमार, बीसीएम रितु कुमारी सहित दर्जनों स्वास्थ कर्मियों ने एक-एक टीबी मरीजों को गोद लिया है और उन मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ करने की संकल्प लिया है. वही एसटीएलएस मनोरंजन प्रसाद मिश्रा,सीफॉर कृष्णा सिंह व लैब टेक्नीशियन कंचन श्रीवास्तव ने टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन में जनसहभागिता की भूमिका को सबसे अहम बताया. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत संदिग्धों के नमूने लेकर जांच की जा रही है. अगर वह टीबी से संक्रमित निकलते हैं तो उनका इलाज किया जाता है. इस कार्यक्रम में डॉ विवेक सिंह, डॉ मुकेश सिंह, डॉ अहमद अली,प्रधान लिपिक विकाश सिंह,सीनियर लैब टेक्नीशियन शशि भूषण सहाय, फार्मासिस्ट सगीर आलम, कुष्ठ रोग विशेषज्ञ लिपरोसी) सुशील कुमार, ईएमटी अमन कुमार, बाल कृष्ण प्रसाद व अन्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन