saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 30 May 2026 6:05 AM

विज्ञापन

नैनी में बना द्वारकाधीश मंदिर

saran news : सारण जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

विज्ञापन

saran news : छपरा सदर अस्पताल के ओपीडी में आज

– सर्जरी- डॉ अमन कुमार

– आर्थोपेडिक्स- डॉ सुरेन्द्र महतो

– चाइल्ड- डॉ संदीप कुमार

– इएनटी- डॉ संजीव गुप्ता

नोट- सुबह आठ बजे से ओपीडी में होगा रजिस्ट्रेशन

नोट- शहर में बिजली की समस्या होने पर इस मोबाइल नंबर 9264456408 पर संपर्क कर सकते हैं

आज के प्रमुख जिला कार्यक्रम

  • बाजार समिति प्रांगण में आज जिला कृषि पदाधिकारी स्थानीय किसानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें कृषि योजनाओं और मार्केटिंग पर चर्चा होगी.
  • जिलाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. इसमें जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति की प्रखंडवार समीक्षा की जायेगी.
  • जिला कांग्रेस कार्यालय में आज पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रणनीति तैयार होगी.

मंदिरों में दर्शन

1. सोनपुर का बाबा हरिहरनाथ मंदिर का पट रोजाना प्रातः चार बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है. सुबह का आरती प्रातः पांच बजे.

2. दिघवारा का अंबिका भवानी मंदिर का पट रोज प्रातः चार बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिये खुलता है.आरतीप्रातः पांच बजे.

3. छपरा के प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर का पट रोजाना सुबह 4.30 बजे से रात नौ बजे तक भक्तों के लिये खुले रहते हैं. सुबह का आरती प्रातः 5.30 बजे.

4. छपरा का मारुति मानस मंदिर भक्तों के दर्शन के लियेप्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक खुला रहता है. सुबह की आरती प्रातः छह बजे.

5. सारण के नैनी में बना द्वारकाधीश मंदिर भक्तों के दर्शन के लियेप्रातः 6.30 बजे से रात्रि नौ बजे तक खुला रहता है.सुबह की आरती प्रातः सात बजे.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन