सारण के गंडक नदी में शव फेंकने का वीडियो वायरल, तरैया में पुलिस जांच तेज, दो गिरफ्तार

Author Manoj kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
गंडक में शव फेंकने के वायरल वीडियो की जांच तेज, दो आरोपित गिरफ्तार, एसडीपीओ व पुलिस इंस्पेक्टर ने गंडक नदी तट पहुंचकर किया निरीक्षण

गंडक नदी तट पर निरीक्षण करते एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar

Saran News: सारण जिले में गंडक नदी में शव फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की जांच तेज कर दी गई है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में गंडक नदी में शव फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. मंगलवार को एसडीपीओ मढ़ौरा-2 संजय कुमार सुधांशु, मसरख पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो और तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए.

वायरल वीडियो के बाद तेज हुई जांच

पुलिस अधिकारियों ने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां से शव को गंडक नदी में फेंके जाने की बात सामने आई है. मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है.

सात नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज

मामले में संबंधित हल्का के चौकीदार जूलिस मांझी के बयान पर सात नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवरिया गांव निवासी मैनेजर नट और ढेला नट को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवरिया उच्च विद्यालय के समीप रहने वाले संजय नट के रूप में हुई है.

प्रारंभिक जांच में सामने आई यह बात

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संजय नट कथित रूप से अपने पुत्र की प्रताड़ना से परेशान थे. आशंका है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

साक्ष्य मिटाने के लिए नदी में फेंका गया शव

जांच के दौरान पुलिस को आशंका है कि मौत के बाद साक्ष्य छिपाने और कानूनी कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से शव को अमानवीय तरीके से गंडक नदी में फेंक दिया गया.

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन