सारण में रात्रि सुपर पेट्रोलिंग व्यवस्था और मजबूत, 6 जोन में बंटा जिला, अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर

Author Md Ayub|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

जांच करते पुलिस कर्मी

Saran News: सारण पुलिस ने जिले में अपराध पर शिकंजा कसने के लिए सुपर पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत किया है. छह जोन में विभाजित कर रात भर विशेष गश्त लगाई जा रही है. इसका उद्देश्य चोरी, लूट और तस्करी जैसी वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सारण पुलिस ने रात्रि सुपर पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पूरे जिले को छह जोन में विभाजित कर प्रत्येक रात विशेष सुपर पेट्रोलिंग कराई जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह जोन में बांटकर हो रही है विशेष निगरानी

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक जोन में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रात्रिकालीन पुलिसिंग की निगरानी कर रहे हैं. सुपर पेट्रोलिंग के दौरान गश्ती दलों की गतिविधियों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

बैंक, एटीएम और बाजारों की सुरक्षा पर विशेष फोकस

पुलिस टीम बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकानों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

चोरी, लूट और शराब तस्करी पर लगेगी लगाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुपर पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य चोरी, लूट, वाहन चोरी, शराब तस्करी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है. इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों की रात्रिकालीन पुलिसिंग का नियमित मूल्यांकन भी किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

एसएसपी बोले- अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सुपर पेट्रोलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा. अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन