सारण में दहेज हत्याकांड के फरार आरोपितों के घर कुर्की, पुलिस ने जब्त किया सामान

Author Nagendra ojha|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

जब्त करने पहुंची पुलिस

Saran News: सारण में दहेज हत्या के फरार आरोपितों की मुश्किलें बढ़ीं. पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उभवा सारंगपुर गांव में उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपितों पर शिकंजा और कसता जाएगा.

विज्ञापन

Saran News: दहेज हत्याकांड के फरार आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पानापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के उभवा सारंगपुर गांव में फरार अभियुक्तों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई.

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के आधार पर अंचलाधिकारी (सीओ) अजय कुमार और पानापुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और चौकीदारों की टीम उभवा सारंगपुर गांव पहुंची. इस दौरान आरोपितों के घर की कुर्की करते हुए घरेलू सामान जब्त किया गया.

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि उभवा सारंगपुर गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में भगवान शर्मा और उनकी पत्नी टेंगनी देवी आरोपित हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे हैं.

WhatsApp Image 2026-07-13 at 8.26.45 PM.jpeg

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. न्यायालय के निर्देशानुसार आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने कहा कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले आरोपितों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



विज्ञापन
नागेंद्र ओझा

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन