छपरा में लापरवाही पड़ी भारी, इसुआपुर थानाध्यक्ष तत्काल प्रभाव से निलंबित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कार्रवाई के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में इसुआपुर थाना के थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई मंदिर चोरी की सूचना समय पर न देने और औचक निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने के बाद हुई है.

विज्ञापन

छपरा. कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में जिले के इसुआपुर थाना के थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव को एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है.

विज्ञापन

मंदिर चोरी की सूचना समय पर नहीं देने का आरोप

जानकारी के अनुसार, हाल ही में थाना क्षेत्र के एक मंदिर में चोरी की घटना हुई थी. आरोप है कि थानाध्यक्ष ने इस घटना की सूचना समय पर वरीय अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई. इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई.

औचक निरीक्षण में मिली थीं अनियमितताएं

गत 11 जुलाई को वरीय अधिकारियों ने इसुआपुर थाना का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आईं. इसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच का निर्देश दिया.

जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन

एसडीपीओ मढ़ौरा द्वारा की गई जांच में थानाध्यक्ष पर लगे आरोप सही पाए गए. जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश जारी किया. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है.

बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन