सारण में लापता अजय सिंह की तलाश तेज, बंद चीनी मिल के जंगल-झाड़ और कबाड़ ठिकानों पर पुलिस ने खंगाला इलाका

Updated:
विज्ञापन

कबाड़ बनी बंद चीनी मिल में जांच पड़ताल करते एसडीपीओ सविंदर कुमार दास | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण में अजय सिंह के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपनी तलाश तेज कर दी है। शुक्रवार को बंद पड़ी चीनी मिल के इलाकों में गहन छानबीन की गई। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन

Saran News : मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा खुर्द निवासी अजय सिंह की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने तलाश तेज कर दी है. शुक्रवार को एसडीपीओ सविंदर कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस बल ने बंद पड़ी चीनी मिल के जंगल-झाड़, खंडहरनुमा हिस्सों और लोहा-कबाड़ के ठिकानों पर सघन जांच-पड़ताल की. हालांकि, तलाशी के दौरान पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.

विज्ञापन

16 सितंबर की रात से लापता हैं अजय सिंह

परिजनों के अनुसार, अजय सिंह 16 सितंबर की रात से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं. काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

पुलिस मामले की जांच अजय सिंह की दैनिक गतिविधियों, उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और उनके आसपास की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कर रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को बंद चीनी मिल परिसर में भी तलाशी अभियान चलाया गया.

संपर्क में रहने वाले कुछ लोग फरार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लापता व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले दो-तीन लोग अचानक फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस इन लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. हालांकि, किसी व्यक्ति की भूमिका को लेकर पुलिस ने अभी कोई निष्कर्ष नहीं दिया है.

पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी के मामले में हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर सुराग तलाशे जा रहे हैं.

बंद चीनी मिल के कबाड़ ठिकानों की जांच

एसडीपीओ सविंदर कुमार दास ने बताया कि मढ़ौरा खुर्द निवासी एक व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी है. इसी मामले में सुराग की तलाश और जानकारी की पुष्टि के लिए बंद चीनी मिल के कबाड़ और खंडहरनुमा स्थानों का निरीक्षण किया गया.

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस की जांच और तलाश लगातार जारी है.

अवैध गतिविधियों को लेकर भी रहा है इलाका चर्चा में

मढ़ौरा की बंद पड़ी चीनी मिल का खंडहर क्षेत्र लंबे समय से कबाड़ से जुड़ी अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है. सुनसान और खंडहरनुमा इलाका होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों के जमावड़े की शिकायतें भी सामने आती रही हैं.

इसी वजह से पुलिस लापता अजय सिंह के मामले में इस इलाके समेत अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि अजय सिंह का पता लगाने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन