छपरा-हाजीपुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने दो लोगों को कुचला; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी भीड़ व घटना में क्षतिग्रस्त बाईक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा-हाजीपुर फोरलेन पर दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक और बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

Saran News : छपरा-हाजीपुर फोरलेन सड़क पर दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित 17 नंबर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शुक्रवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दो लोग कुचल गये. हादसे में एक स्थानीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

सड़क पार कर रहा था स्थानीय युवक

मिली जानकारी के अनुसार, सैदपुर गांव के समीप एक स्थानीय युवक फोरलेन सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान आमी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गये. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने दोनों को कुचल दिया.

हादसे में स्थानीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा था.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

हादसा इतना भीषण था कि मृत युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया. इसके कारण तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी. घटना की सूचना मिलने के बाद दिघवारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश शुरू कर दी.

वहीं घायल की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर आदम निवासी स्वर्गीय कृष्णा पासवान के 45 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार पासवान के रूप में हुई है.

डंपर लेकर चालक फरार

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. डंपर और चालक की पहचान के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है.

करीब दो घंटे बाधित रहा वाहनों का परिचालन

हादसे के बाद फोरलेन की एक लेन पर शव पड़े रहने के कारण वाहनों का परिचालन करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा. सड़क पर भीड़ जुटने से यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आगे की कार्रवाई शुरू की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन