बच्चों ने व्यंजन और क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाकर दिखायी आत्मनिर्भरता की झलक

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
बच्चों ने व्यंजन और क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाकर दिखायी आत्मनिर्भरता की झलक

शिक्षा विभाग के द्ववारा फन एंड फूड एजुकेशनल फेयर कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विधालय चैनपुर फुलवरिया में किया गया.

विज्ञापन

मकेर. शिक्षा विभाग के द्ववारा फन एंड फूड एजुकेशनल फेयर कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विधालय चैनपुर फुलवरिया में किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. इस मेले में बच्चों द्वारा बनायी गयी मिठाई, गोलगप्पे, दही बड़े और क्राफ्ट की बिक्री बच्चों द्वारा की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और वे अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि फन एंड फूड एजुकेशनल फेयर का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके कौशल को भी विकसित करना है. उन्होंने कहा कि इस मेले में बच्चों द्वारा बनायी गयी वस्तुओं की बिक्री से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी. इस मेले में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मिठाई, और क्राफ्ट की बिक्री की. बच्चों के अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपने कौशल को विकसित करने में मदद मिलती है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार सिंह, समन्वयक गजेंद्र कुमार, प्रीतम कुमार वर्मा, रामू कुमार, अशोक कुमार, शांति कुमारी, और अभिनंदन कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन