मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटन

Updated at : 07 Apr 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटन

मंगलवार स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को डायलिसिस सेंटर का स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, क्षेत्रीय उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवा) सारण डॉ सागर दुलाल सिन्हा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट उद्घाटन किया.

विज्ञापन

मढ़ौरा. मंगलवार स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को डायलिसिस सेंटर का स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, क्षेत्रीय उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवा) सारण डॉ सागर दुलाल सिन्हा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट उद्घाटन किया. मौके पर स्थानीय विधायक ने कहा कि आम आदमी को अधिक से अधिक चिकित्सा संबंधी सुविधाएं नजदीकी अस्पतालों में मुहैया कराया जा सके, इसके लिए हमलोग प्रयासरत हैं. वहीं क्षेत्रीय उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवा) डॉ सागर दुलाल सिन्हा कहा कि बदलते समय में डायलिसिस सेवा आवश्यक उपचार श्रेणी में है, इसकी जरूरत कब किसको पड़ जायेगी, कहना मुश्किल है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार ने बताया कि डायलिसिस सुविधा शुरू हो जाने से अब मढ़ौरा और आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा. तत्काल तीन बेड का डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया गया है आगे और इजाफा कर इस पांच बेड का किया जायेगा. अब मढ़ौरा सहित अमनौर, इसुआपुर, मशरक, पानापुर, तरैया सभी लोगों को लाभ मिलेगा. इस मौके पर डायलिसिस सेंटर निर्माण कंपनी नेप्रो प्लस के कलस्टर मैनेजर मुकुल कुमार, संबंधित डॉ प्रेमचंद, हेल्थ मैनेजर विश्वजीत सिंह, डॉ विनोद कुमार, जिला परिषद् सदस्य मीना अरुण समेत कई लोग थे.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन