सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं

Published at :22 Apr 2017 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं

छपरा : भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्रधिकरण की ओर से बनाये जा रहे जिले की सड़कों सहित राष्ट्रीय उच्चपथ, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पुल निर्माण निगम के अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग व जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा तकनीकी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने की. इस दौरान […]

विज्ञापन

छपरा : भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्रधिकरण की ओर से बनाये जा रहे जिले की सड़कों सहित राष्ट्रीय उच्चपथ, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पुल निर्माण निगम के अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग व जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा तकनीकी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने की.

इस दौरान बैठक में अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग सीवान, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग सीवान, के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी को दिया है.बैठक के दौरान आयुक्त ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 102 छपरा से रेवा घाट, गड़खा बाइपास समेत कई सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा किया. जिस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2018 तक छपरा-रेवाघाट परियोजना को पूर्ण कर लिया जायेगा.

इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत पोलों का स्थानांतरण 90 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है. आयुक्त ने राष्ट्रीय राज्यमार्ग परियोजना छपरा से हाजिरपुर फोरलेन निर्माण की समीक्षा भी किया. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि वैशाली जिले से पांच किलोमीटर सड़क गुजरती है. सारण जिले में तीन बाइपास का निर्माण किया जाना है. विद्युत पोलों के स्थानांतरण का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है. इस परियोजना के अंतर्गत डोरीगंज एवं अवतारनगर पुलिस स्टेशन आता है. दोनों के भवन स्थानांतरण के लिए राशि ले ली गयी है, किन्तु अभी तक भवन खाली नहीं किया गया है. आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए सारण के डीएम व एसपी को भवन खाली कराने के लिए पत्र देने का निर्देश सचिव राजेश कुमार को दिया. समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त ने सारण, सीवान एवं गोपालगंज के विभिन्न पथों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन