एक माह में 32 हजार बेटिकट यात्री पकड़ाये

Published at :03 Mar 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
एक माह में 32 हजार बेटिकट यात्री पकड़ाये

छपरा/सोनपुर : पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल में फरवरी महीने में 31736 लोगो को बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पकड़े गये हैं. पिछले साल फरवरी माह में 22835 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया था और उनसे 88.58 लाख रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया गया […]

विज्ञापन

छपरा/सोनपुर : पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल में फरवरी महीने में 31736 लोगो को बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पकड़े गये हैं. पिछले साल फरवरी माह में 22835 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया था और उनसे 88.58 लाख रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया गया था. इस वर्ष फरवरी माह में 26534 बेटिकट यात्री पकड़े गये और उनसे 01.05 करोड़ रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किये गये. इस तरह बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ने के मामले में पिछले साल की तुलना में 16.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जबकि जुर्माना के रूप में 18.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है.

बिना बुकिंग के सामान ढोने वाले लोगो के खिलाफ भी अभियान चलाया गया है. फरवरी माह में बिना बुकिंग समान ढोने के 52 02 मामले पकड़े गये. इस तरह चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 419329 लोगो को बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पकड़ा गया है और उनसे जुर्माना के रूप में 17.64 करोड़ रुपये की वसूल की गयी है. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे टिकट जांच अभियान मे160 टिकट जांच कर्मियों को लगाया गया है.

टिकटों की बिक्री के आधार पर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं में वृद्धि की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन