होर्मुज में तैनात अमेरिकी जहाजों पर भोजन की कमी? रक्षा सचिव का बयान आया सामने

Updated:
विज्ञापन
अमेरिकी जंगी जहाज में तैयार होता भोजन, फोटो एक्स
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

US Warships Food Shortage: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में तैनात दो अमेरिकी नौसैनिक जहाजों यूएसएस अब्राहम लिंकन और यूएसएस त्रिपोली पर भोजन की कमी और खराब भोजन दिए जाने की खबर तेजी से चल रही है. जिसके बाद अमेरिका को बयान जारी करना पड़ा. अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने खबर को भ्रामक बता दिया है. उन्होंने ऐसी रिपोर्टिंग करने वाले मीडिया की तुलना बाइबिल के फरिसी समूह से की है.

विज्ञापन

US Warships Food Shortage: ईरान के साथ जारी जंग के बीच ऐसी खबरें फैल रही थी कि नौसैनिकों को गंभीर भूख और खराब भोजन का सामना करना पड़ रहा है. पीट हेगसेथ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- मेरी टीम ने लिंकन और त्रिपोली जहाजों के लॉजिस्टिक्स आंकड़ों की पुष्टि की है. दोनों जहाजों पर 30 दिनों से अधिक का राशन मौजूद है. नेवसेंट (NavCent) हर दिन, हर जहाज के लिए इसकी निगरानी करता है.

विज्ञापन

क्या है मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब चालक दल के परिवार वालों ने दावा किया था कि नाविकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वे हर समय भूखे रहते हैं. खराब भोजन को लेकर भी शिकायत की गई थी. सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसमें भोजन की मात्रा काफी कम दिखाई दे रही है.

यूएस नेवी ने सोशल मीडिया पर जारी किया फोटो

नौसैनिकों को खराब खाना देने की खबर का खंडन करते हुए यूएस नेवी ने एक्स पर तस्वीरें शेयर की है. कैप्शन में लिखा- ताजा भोजन. फुल सर्विस. मिशन के लिए तैयार. आगे लिखा- USS अब्राहम लिंकन और USS त्रिपोली पर सवार नाविकों को समुद्र में नियमित रूप से तैयार भोजन मिलता रहता है. बिना किसी रुकावट या कमी के.

ये भी पढ़ें: ट्रंप को हूतियों की चेतावनी: शांति के रास्ते में अड़चनें डालना बंद करें वरना होगा बंद बाब-अल-मंदेब 

ईरानी स्पीकर गालिबाफ का खुलासा: होर्मुज में अमेरिकी जहाज उड़ाने की थी तैयारी; बोले- फाइनल डील अभी कोसों दूर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola