सहरसा जंक्शन पर 11 गार्डर की लॉन्चिंग पूरी, अब 12 मीटर हिस्से की कमिशनिंग की तैयारी
सहरसा जंक्शन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. 11 गार्डरों की सफल लॉन्चिंग के बाद अब 12 मीटर हिस्से की कमिशनिंग की जा रही है. जल्द ही यह हिस्सा यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा.
Saharsa Junction Third FOB: सहरसा जंक्शन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण को लेकर लगातार दो दिनों तक लिये गये ब्लॉक के बाद 11 गार्डरों की लॉन्चिंग का काम पूरा कर लिया गया है. अब रेलवे की ओर से 12 मीटर हिस्से की कमिशनिंग की तैयारी की जा रही है. कमिशनिंग का काम पूरा होने के बाद इस हिस्से को यात्रियों के लिए खोल दिया जायेगा.
बुधवार को पांच गार्डरों की लॉन्चिंग के लिए करीब दो घंटे का ब्लॉक लिया गया. सुबह 7:55 बजे से 9:55 बजे तक लिये गये ब्लॉक के दौरान कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से पांच गार्डरों की लॉन्चिंग की गयी. ब्लॉक के कारण सहरसा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो से ट्रेन परिचालन प्रभावित रहा.
10 से अधिक ट्रेनें हुईं विलंब
ब्लॉक लिये जाने का असर सहरसा-मानसी रेलखंड पर भी देखने को मिला. सुबह से दोपहर तक 10 से अधिक मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें विलंब से चलीं. वहीं, 63343 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द करना पड़ा.
ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जनसेवा एक्सप्रेस से लेकर सुपौल-दिल्ली एक्सप्रेस तक कई ट्रेनें एक से दो घंटे या उससे अधिक विलंब से चलीं.
गार्डर लॉन्चिंग के दौरान सुरक्षा का रखा गया ध्यान
गार्डर लॉन्चिंग के दौरान यात्री सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया. निर्माण कार्य के बीच प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही और ट्रेन परिचालन को लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी.
मौके पर समस्तीपुर रेल मंडल के डिप्टी सीपीएम गति शक्ति शैलेश तिवारी सहित मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों की मौजूदगी में गार्डर लॉन्चिंग का कार्य पूरा कराया गया.
एक ट्रेन रद्द, कई ट्रेनें विलंब से चलीं
ब्लॉक के कारण रद्द की गयी ट्रेन में 63343 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर शामिल रही.
वहीं 55566 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटे विलंब से चली. 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंब रही. 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस करीब 60 मिनट विलंब से चली.
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंब रही, जबकि 04071 सुपौल-दिल्ली स्पेशल करीब एक घंटे विलंब से चली. 05523 त्रिवेणीगंज-सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर करीब दो घंटे विलंब रही. 75287 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर भी करीब दो घंटे विलंब से चली.
Saharsa Junction Third FOB: 12 मीटर हिस्से की कमिशनिंग की तैयारी
तीसरे फुट ओवर ब्रिज के 11 गार्डरों की लॉन्चिंग पूरी होने के बाद अब 12 मीटर हिस्से की कमिशनिंग की तैयारी की जा रही है. कमिशनिंग पूरी होने के बाद इस हिस्से को यात्रियों के लिए खोल दिया जायेगा. इससे सहरसा जंक्शन पर निर्माणाधीन तीसरे फुट ओवर ब्रिज के इस हिस्से का उपयोग यात्रियों को मिल सकेगा.
Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा
Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए