सहरसा से निकला सारथी रथ, गांव-गांव देगा परिवार नियोजन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संदेश
सहरसा - हरी झंडी दिखा सारथी रथ को रवाना करती क्षेत्रीय अपर निदेशक | Prabhat Khabar Network
कोसी प्रमंडल में मिशन परिवार विकास पखवाड़ा की शुरुआत सारथी रथ के रवाना होने के साथ हुई. यह रथ गांवों में परिवार कल्याण योजनाओं और परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेगा.
Sarathi Rath Family Planning: सहरसा. परिवार नियोजन और परिवार कल्याण योजनाओं की जानकारी अब गांव-गांव तक पहुंचायी जायेगी. मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के तहत मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (आरपीएमयू), कोसी प्रमंडल, सहरसा से सारथी रथ को रवाना किया गया. इस रथ के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी.
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ शैल बाला एवं डीएसी सह आरपीएम प्रभारी (कोसी) अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. इस अवसर पर डीसीएम सहरसा, डीपीएमयू टीम सहरसा, डीडीएम सहरसा, पीरामल टीम सहरसा तथा आरपीएमयू कोशी के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. सभी ने परिवार कल्याण से जुड़े जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया.
गांव-गांव पहुंचकर परिवार नियोजन की जानकारी देगा सारथी रथ
अधिकारियों ने बताया कि सारथी रथ निर्धारित रूट प्लान के अनुसार संबंधित जिलों का भ्रमण करेगा. इसके माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के अस्थायी एवं स्थायी साधनों के साथ उनके लाभ की जानकारी दी जायेगी. साथ ही जिम्मेदार मातृत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जायेगा.
अभियान का उद्देश्य सिर्फ योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि समुदाय के स्तर पर लोगों से संवाद स्थापित कर परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी है. इसके लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जायेंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ उठा सकें.
9 सितंबर से शुरू हुआ सारथी रथ का परिचालन
अधिकारियों के अनुसार सारथी रथ का परिचालन नौ सितंबर 2026 से शुरू किया गया है. निर्धारित मार्गों पर भ्रमण करते हुए यह रथ परिवार कल्याण और परिवार नियोजन का संदेश जन-जन तक पहुंचायेगा. अभियान के दौरान लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध सेवाओं और परिवार नियोजन के विकल्पों के बारे में जानकारी देने पर जोर रहेगा.
Sarathi Rath Family Planning: स्वस्थ परिवार और जिम्मेदार मातृत्व का संदेश
अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ परिवार, जिम्मेदार मातृत्व और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण पहल है. इसका उद्देश्य छोटे परिवार, स्वस्थ परिवार और समृद्ध परिवार की अवधारणा को मजबूत करना है. इसके साथ ही समाज में परिवार नियोजन को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जायेगा.
सारथी रथ के माध्यम से चलाया जा रहा यह जागरूकता अभियान कोसी प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों तक परिवार कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने का माध्यम बनेगा. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया.
Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा
Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए