चोरों ने दो गांवों को बनाया निशाना : एक ही रात में कर ली दो ट्रांसफार्मरों से क्वाईल चोरी
महेशपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है. बीती रात अज्ञात चोरों ने दतियारपोखर व सिंदरी गांव में दो ट्रांसफार्मर से कॉइल की चोरी कर ली. ग्रामीण अब जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं.
महेशपुर से देवब्रत कुमार दास की रिपोर्ट
महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों विद्युत ट्रांसफार्मर चोरों के हौंसले बुलंद हैं. चोरों ने एक ही रात में दतियारपोखर व सिंदरी गांव में बड़ी वारदात को अंजाम देकर दो ट्रांसफार्मर से क्वाईलकी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
रात में हुई चोरी
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों ने दतियारपोखर के माझी टोला व सिंदरी गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर का कॉइल चोरी कर लिया है. वहीं बुधवार की सुबह गांव के लोगों को ट्रांसफार्मर गायब दिखा. इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मियों को मामले की जानकारी दी.
जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
उधर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और महेशपुर विधायक से दतियारपोखर-सिंदरी गांव में दो ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द लगाने की मांग की है. समाचार भेजे जाने तक ग्रामीणों के द्वारा थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए